Home » Blog » पति ने खाई कसम, बिना पूछे सब्जी में नहीं डालूंगा टमाटर, रूठी पत्नी लौटी घर, पुलिस ने कराया समझौता

पति ने खाई कसम, बिना पूछे सब्जी में नहीं डालूंगा टमाटर, रूठी पत्नी लौटी घर, पुलिस ने कराया समझौता

by badhtabharat

 

शहडोल/एमपी : टमाटर के बढ़ते दाम ने अब परिवार में कलह मचाना भी शुरू कर दिया हैं। कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के शहडोल में आया था। यहां एक पति ने सब्जी में टमाटर डाल दिए तो पत्नी नाराज होकर बहन के घर चली गई थी। लड़ाई यहां तक पहुंच गई कि मामला पुलिस तक पहुंच गया और आखिर उसे ही समझौता कराना पड़ा। दरअसल, नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ने शपथ ली कि अब वो कभी भी बिना पूछे सब्जी में टमाटर नहीं डालेगा या उपयोग करेगा। इस शपथ के बाद नाराज पत्नी अपने पति के घर वापस पहुंच गई। युवक ढाबा चलाता है।


पति ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले सब्जी बनाते हुए टमाटर अधिक डाल दिया तो पत्नी नाराज हो गई और विवाद करके गुस्से में अपनी बहन के घर चली गई थी। पति ने इसकी शिकायत धनपुरी में थाने में की। पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने पहुंच गई। इस मामले में थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि सोमवार को युवक थाने आया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी उसकी बेटी के साथ कहीं चली गई है। जब युवक से कारण पूछा गया तो उसने बताया कि सब्जी बनाते समय उसने सब्जी में टमाटर डाल दिए थे। इसी बात से नाराज पत्नी बच्ची को लेकर कहीं चली गई है। थाना प्रभारी ने बताया दोनों के बीच बातचीत करके समझौता करा दिया गया है।