गोपेश्वर में आयोजित हुआ विराट हिंदू सम्मेलन, दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोग
गोपेश्वर (चमोली)। सकल हिंदू समाज की नगर कार्यकारणी के तत्वाधान में मंगलवार में गोपेश्वर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता आरएसएस के चमोली विभाग के सह संघ चालक भजन सिंह खत्री ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन संघ या किसी पार्टी की ओर से आयोजित न होकर हिंदू समाज की ओर से आयोजित किया गया सम्मेलन है। बस स्टेशन गोपेश्वर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में समाज संघमय होता दिख रहा है। कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश संगठित हिंदू समाज को और भी मजबूत करना है ताकि सभी लोग नई पीढ़ी को संदेश देकर अपनी जड़ों से जुडे़ रहें। खत्री ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के चलते पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन आयोजनों में जिस प्रकार से हिंदू समाज जुड़ा है। उससे पूरा समाज ही संघमय होता दिख रहा है।
सम्मेलन के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बातें साझा की। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही महिलाओं ने देशभक्ति पर आधार गीतों की प्रस्तुति देकर आयोजन को भव्य बना दिया। इस सब के बीच आयोजन समिति की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर पृथ्वी सिंह, हेमंत, स्वाति बड़वाल, बुद्धि सिंह असवाल, प्रेम बल्लभ भट्ट, सुशीला सेमवाल आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक ढोल दमाऊं की थाप को भी लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रांत संघ चालक डा. राकेश भट्ट ने की। इस मौके पर सरिता तोपाल, हरि चेतनानंद सरस्वती महाराज, महात्मा उत्तम दास जी महाराज, संघ के विभाग प्रचारक मनोज, जिला प्रचारक मिथलेश, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर संयोजक अनिल नेगी, जिला संयोजक अतुल शाह, जिला कारवाह विक्रम सिंह नेगी, चंद्रकला तिवारी, बासुदेव झिक्वाण, आयुष चौहान आदि मौजू रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरभि चौरसिया तथा राकेश सती ने संयुक्त रूप से किया।
