Home » Blog » दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

by badhtabharat

देहरादून : एसएसपी दून की सख्ती फिर अपराधियो पर भारी पड़ी है। राजपुर क्षेत्र में बड़े शोरूम में हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए 01 महिला सहित 02 अभियुक्तों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।‌ पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई 03 लाख रुपये मूल्य की सिल्क की महंगी साड़ियां व 02 लाख रुपये नगद बरामद किये है। दिल्ली से देहरादून घूमने आए थे दोनों अभियुक्त, राजपुर क्षेत्र में घूमने के दौरान की थी शोरूम की रैकी। रात्रि में मौका देखकर घटना को अंजाम दिया था। 

घटना का विवरण:- बीते माह 26 जून को वादी मोइनुद्दीन खान निवासी जाखन द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके जाखन स्थित साडियों के शोरूम से सिल्क की कुछ मंहगी साड़ियां व नगदी चोरी कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0- 133/2026 धारा 303(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल के आस पास आने-जाने वाले लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया तथा संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओ में प्रकाश में  आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 01/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 01 महिला अभियुक्ता बीना को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह अपनी बहन बेबी व एक अन्य परिचित के साथ देहरादून आई थी। जहां उसने राजपुर क्षेत्र में साडियों के एक बड़े शोरूम को देखकर उसमें चोरी करने की योजना बनाई। योजना के अनुसार रात्रि में अभियुक्ता द्वारा अपने साथी रामकुमार के साथ रात के समय शोरूम के ताले तोड़कर अंदर रखी पांच महंगी सिल्क की साड़ियां तथा 02 लाख रूपये नगद चुरा लिए। 

अभियुक्ता से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल उसके सहयोगी अभियुक्त रामकुमार को दिल्ली से गिरफ्तार करते हुए उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई अभियुक्त रामकुमार की स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया गया, जिसकी तलाशी में पुलिस टीम को घटना में चोरी की गई 05 साड़ियां व 02 लाख रुपए नगद बरामद हुए। 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1-बीना पत्नी स्व० गुरु वचन निवासी 425 मंगोलपुरी नई दिल्ली उम्र 60 वर्ष 

2-रामकुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी बी 180 सेक्टर 1 अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली उम्र 48 वर्ष।

 

माल बरामदगी:

1-05 सिल्क की साड़ियां (अनुमानित कीमत 3 लाख रू0) 

2-घटना में चोरी किये गये 02 लाख रू0 नगद 

3-घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: डीएल-1-सीडब्ल्यू-2843