Home » Blog » भाजपा जयहरीखाल मंडल पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक की गई आयोजित

भाजपा जयहरीखाल मंडल पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक की गई आयोजित

by badhtabharat
 
लैंसडौन। भारतीय जनता पार्टी मंडल जयहरीखाल की मंडल कार्यकारिणी परिचयात्मक बैठक का आयोजन जयहरीखाल स्थित एक रिर्जोट में शुक्रवार को आयोजित की गयी। जिसमें कोटद्वार सांगठनिक जिले के जिला मंत्री अजय शंकर ढौढिंयाल ने कहा कि नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी को एकजुटता के साथ कार्य करते हुए राज्य, केन्द्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करते हुए विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाते हुए अपने अपने बूथों को मजबूत करना है।
मंडल अध्यक्ष चन्द्रलेखा गौड ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करते हुए कार्य करना है। पंचायत ओर आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है। मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्रचार प्रसार  करना है। इस अवसर पर समस्त पूर्व व नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
जिला मंत्री अजय शंकर ढौढिंयाल ने युवा मोर्चा जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष पद पर दीपक नेगी ओर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद पर राम सिंह की घोषणा की। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य सूर्यदेव शाह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण, मंडल महामंत्री सतवीर, उपाध्यक्ष रजनीश, कुसुम रावत, मंत्री हरीश गौड, मदनमोहन खंतवाल, सनोज सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अजय, नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक नेगी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम सिंह, पदम सिंह, प्रदीप आदि  कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अशोक भारद्वाज ने किया ।