Home » Blog » प्रमोशन : उत्तराखण्ड पुलिस के 406 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक, डीजीपी अशोक कुमार ने दी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई

प्रमोशन : उत्तराखण्ड पुलिस के 406 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक, डीजीपी अशोक कुमार ने दी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई

by badhtabharat
 
देहरादून : उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। नागरिक पुलिस के 406 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। इससे पूर्व नागरिक पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।