Home » Blog » यूकेडी ने सरकार पर लगाया आरोप

यूकेडी ने सरकार पर लगाया आरोप

by badhtabharat
 
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की पदमपुर में हुई बैठक में राज्य सरकार पर जन भावनाओं के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाया गया। मौके पर दो दर्जन से अधिक महिलाएं व नागरिक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण की उपस्थिति में दल में शामिल हुए। डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि दल स्वच्छ और समृद्ध कोटद्वार निर्माण के लिए संघर्ष कर रहा है। राज्य सरकार की विवेक हीनता के कारण जनभावनाओं के विपरीत कोटद्वार को नगर निगम बनाया गया, जिसका खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि गत 10 वर्षों से मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण अधूरा पड़ा है, कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस नीति नहीं बनी और नगर निगम आय के साधन जोड़ने में असफल रहा है। भाबर व सनेह क्षेत्र के 73 गांववासियों को पहले ग्रामीण विकास हेतु जो योजनाएं और अनुदान मिलता था, वह बंद हो गया है। इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार बलवीर सिंह बिष्ट, सुख शास्त्री और लक्ष्मी बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।