Home » Blog » उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड एवं भगवानपुर पुलिस ने गन्ने के खेतों में गोकशी कर रहे 03 तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड एवं भगवानपुर पुलिस ने गन्ने के खेतों में गोकशी कर रहे 03 तस्करों को किया गिरफ्तार

by badhtabharat
 
भगवानपुर/हरिद्वार : उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड एवं भगवानपुर पुलिस ने गन्ने के खेतों में गोकशी कर रहे 03 तस्करों को किया गिरफ्तार। गन्ने के खेतों में गोकशी कर रहे गौ तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही, गिरफ्त में आए 03 गौ तस्कर। कब्जे से 133 किलोग्राम गौमांस, गोकशी उपकरण एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद। भगवानपुर पुलिस को थाना क्षेत्र गागलहेड़ी चौराहे के पास ग्राम खेलपुर के गन्ने व गेहूं के खेतों में गोकशी कर रहे है, सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों  इस्तखार, सलीम व सहबान को धर दबोचा, मौके से फरार 02 अभियुक्त वलीम एवं समीर की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. इश्तखार पुत्र जाहिद
  2. शहबान पुत्र यामीन
  3. सलीम पुत्र समीम  निवासीगण ग्राम खेलपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार ।

फरार अभियुक्त

  1. समीर पुत्र सलीम।
  2. वलीम पुत्र समीम निवासीगण ग्राम खेलपुर थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

  1. लगभग 133 कि0 ग्रा0 गोमांस।
  2. चार लोहे की छुरियां।
  3. दो कुल्हाड़ी।
  4. एक इलेक्ट्रोनिक तराजू व पलड़ा।
  5. एक लकड़ी का गुटका।
  6. 425 ग्रा0 नीले रंग की पैकिंग पॉलीथिन।
  7. एक काले रंग की टीवीएस स्पोर्टस मो0सा0 – UK 17 Q 6094।

गोवंश स्क्वाड टीम का विवरण

  1. उ0नि0 आशीष कुमार।
  2. उ0नि0 शरद सिंह।
  3. हे0का0 356 सुनील सैनी।
  4. का0 28 प्रवीण सैनी।
  5. का0 1306 राजेन्द्र।
  6. का0 277 ब्रज किशोर।